अबनाः इराकी मीडिया के अनुसार तिकरित में अमेरिकी जंगी विमान आईएसआईएल को निशाना बनाने के बजाये इराकी स्वयंसेवक बलों पर बम बरसा रहे हैं।
इराकी टीवी ने अलमयादीन के हवाले से खबर दी है कि अमेरिकी जंगी विमानों ने तिकरित विश्वविद्यालय में इराकी स्वयंसेवकों के मोर्चों पर बम बरसाये। अल-मयादीन ने रिपोर्ट दी है कि अमेरिकी विमानों ने उस समय इराकी स्वयंसेवकों पर बम बरसाये जब वह आईएसआईएल के खिलाफ हमला करने की तैयारी कर रहे थे।
अमेरिकी युद्धक विमानों के हमले तब शुरू हुए जब इराकी बलों और स्वयंसेवकों के संयुक्त प्रवक्ता साद मुईन ने घोषणा की थी कि तिकरित द्वारा सेना और स्वयंसेवकों चौतरफा कार्यवाही शुरू हो चुकी है।
28 मार्च 2015 - 19:26
समाचार कोड: 679671
इराकी मीडिया के अनुसार तिकरित में अमेरिकी जंगी विमान आईएसआईएल को निशाना बनाने के बजाये इराकी स्वयंसेवक बलों पर बम बरसा रहे हैं।